सारंगढ़ । सारंगढ बिलाईगढ जिला मुख्यालय सारंगढ़ में जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राधे श्याम नायक के द्वारा सारंगढ़ जनपद के कार्यों के सुचारू रूप से संचालन के सारंगढ़ जनपद पंचायत सारंगढ़ में पदस्थ कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन किया गया।

सीईओ श्री राधेश्याम नायक ने कहा कि कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन से अब सारंगढ़ जनपद पंचायत के सभी कार्य सुचारू रूप से संचालन हो सकेगा व साथ ही सारंगढ जनपद पंचायत के सम्माननीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनपद पंचायत सदस्यों व सरपंचों को अपने सभी कार्यों के लिए भी सहयोग मिलेगा व साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी समय सीमा में ही सही तरीके से हो पाएगा। सीईओ नायक ने बताया कि सारंगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ श्री रामलाल जायसवाल वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी को महालेखाकार कमिश्नर कलेक्टर व लोकल फंड के आडिट के साथ ही राशनकार्ड शिकायत शिविर प्रभारी के अलावे मुख्यमंत्री समग्र विकास निर्वाचन से संबंधी कार्यों के साथ ही अन्य कार्यों का प्रभार दिया गया है तो वहीं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा व करारोपण अधिकारी सुंदरमणी पटेल को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण योजना अनाबध्द देवगुणी योजना सहित अन्य कार्यों का दायित्व दिया गया है इसके साथ ही सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा व करारोपण अधिकारी विजय कुजुर को सांसद विधायक मद विकासखण्ड बजट स्थापना लेखा आडिट के अलावे मत्स्य ठेका से संबंधित कार्यों के साथ ही शिक्षा शाखा व अनुकंपा नियुक्ति के साथ ही अन्य कार्यों को सौंपा गया है जबकि लेखापाल आर सी पटेल को गौण खनिज योजना सी एस आर मद डी एम एफ मद छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग ग्रामीण क्षेत्र विकास प्राधिकरण के साथ ही अन्य कार्यों को सौंपा गया है श्रीमती मंजूलता केशरवानी सहायक ग्रेड 02 को जनपद स्थापना से संबंधित कार्यों के साथ ही सचिव स्थापना न्यायालीन कार्यों के साथ ही जिला व जनपद विकास निधि योजना ग्रामीण का कार्य दिया गया है तो वहीं विकासखण्ड समन्वयक कमलेश खुंटे को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों को सौंपा गया है व इसके साथ ही सारंगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ अन्य नियमित संविदा कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी सारंगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय के विभिन्न कार्यो के सुचारू रूप से संचालन व समस्त कार्यों का समय सीमा में संपादन करने दायित्व सौंपा गया है।


