बिलासपुर. गोवा में बैठकर सट्टा खिला रहे पांच सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सटोरियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 54 हजार रुपए, एलईडी, 50-50 लाख की 2 सट्टापट्टी बरामद हुई। पुलिस को शहर में पकड़े गए सटोरियों से पता चला था कि कुछ लोग प्रदेश से बाहर जाकर आईपीएल में सट्टा खिला रहे हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस की एक टीम गोवा भेजकर एक होटल में छापेमारी कराई। यहां से राजेश गांधी 45 वर्ष दयालबंद, अमन गांधी 24 वर्ष दयालबंद, महेंद्र पटेल 26 वर्ष बड़े फिरैनी कटनी मध्यप्रदेश पकड़े गए। गोवा में रेड के दौरान ही विशेष टीम को जानकारी मिली कि गोवा में सट्टा खिलाने वालों के दो साथी भागकर दुर्ग चले गए हैं और वहां छिपे हैं। बिलासपुर से ही एक और टीम दुर्ग गई और वहां एक लॉज से राजा उर्फ राजेश बजाज 29 वर्ष व महेश कमलानी 40 वर्ष आरके नगर सरकंडा को गिरफ्तार किया गया।
एक माह में 33 केस बने: पुलिस ने एक माह के भीतर 33 प्रकरणों में 52 सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की और 4.5 लाख रुपए जब्त की। इसी तरह करोड़ों की सट्टापट्टी बरामद की गई है।

