बिलासपुर. कोनी के पास अरपा नदी में 11-14 साल की बच्चे का शव मिला। इसे कुत्ते नोच रहे थे। शरीर से एक हाथ व एक पैर गायब थे। हत्या की आशंका है। शव को नदी में दबा दिया गया था। पुलिस उसकी शिनाख्ती में जुटी हुई है। शव को फिलहाल सिम्स के मरच्युरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद उसके मौत के असली कारणों का पता चलेगा। शरीर का आधा हिस्सा खुला हुआ था। कोनी रिवर-व्यू के पास करीब 11-14 साल के बच्चे का शव मंगलवार की सुबह आने जाने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। वह नदी में दबा हुआ था और दो-तीन कुत्ते उसे उसे बाहर निकालकर नोंच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगाया और कोनी थाने में सूचना दी। पुलिस पहुंची और मौके का जाकर निरीक्षण किया। बच्चे की उम्र 11-14 साल के बीच की है। शरीर पर कपड़े के नाम पर लाल टी शर्ट और काला लोवर था। दोनों खुले और सरके हुए थे। उसका चेहरा सही है, प्राइवेट पार्ट, शरीर से एक पैर व एक हाथ गायब थे। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने बच्चे की पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोनी टीआई शीतल सिदार ने कहा है कि बच्चे की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। अभी उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी थानों में बच्ची की तस्वीर भेजी जा रही है। गुम बच्चों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश चल रही है।

