सतर्कता जागरूकता सप्ताह में लिया गया शपथ
● कानून का पालन करने भ्रष्टाचार मिटाने की सीख
रायगढ़।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तारापुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाते हुए गांवों में पहुंचकर लोगों को कानून का पालन करने, भ्रष्ट्राचार व अन्याय शोषण का विरोध करने तथा सतर्क और जागरूक होकर अपने नागरिक दायित्वों का पालन करने की समझाईस देने के साथ साथ विद्यार्थियों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहने का शपथ भी दिलाया गया। छात्र-छात्राओं , कार्यक्रम अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधान पाठक ने मिलकर लोगों को सतर्क करने भ्रष्टाचार व मनमानी अत्याचार का विरोध करने हेतु शपथ लिया। विद्यालय के प्रधान पाठक गणेशराम पटेल, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल, शिक्षक रामेश्वर डनसेना ने विद्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बालमगोड़ा, औराभांठा, कुरमापाली में विद्यार्थियों व स्वयंसेववकों से मिलकर उन्हें सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत लोगों को भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जागरूक करने का आग्रह किया गया एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में काम करने की सीख दी गई। विदित हो कि दिनाँक 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इन दिनों स्कूल बंद होने के कारण ग्रामीण अंचल में पहुंच कर रासेयो स्वयंसेववकों द्वारा विद्यार्थियों व ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
◆ ऑनलाइन क्लास से जुड़ कर पढ़ाई करने की समझाईस :
विद्यालय के प्रधान पाठक गणेशराम पटेल,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल, शिक्षक रामेश्वर डनसेना ने विद्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बालमगोड़ा, औराभांठा, कुरमापाली में छात्र -छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने तथा उसमे आने वाली दिक्कतों पर चर्चा करते हुए उन्हें कोरोना के दौर में ऑनलाइन अध्ययन को ही एक मात्र विकल्प बताते हुए पढ़ाई से जुड़ने का सुझाव दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नेंट प्रॉब्लम की वजह से वे की बार चाहते हुए भी क्लास अटेंड नहीं कर पाते। कुछ विद्यार्थियों ने मोबाइल उपलब्ध न हो पाने के कारण भी ऑनलाइन पढ़ाई से बंचित होने की बात कही।

