बिलासपुर. हाईकोर्ट में ऋचा ऐश्वर्य जोगी की याचिका पर सुनवाई 23 नवंबर को नियमित कोर्ट में होगी। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में कोर्ट ने केस को आगे बढ़ा दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस गौतम चौरड़िया की बेंच में हुई। ऋचा एश्वर्य जोगी ने अधिवक्ता गैरी मुखोपाध्याय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र को लेकर जिला स्तरीय जाति छानबीन कमेटी द्वारा जारी नोटिस जिसमें पहले 8 अक्टूबर और फिर 12 अक्टूबर को जवाब देना था को और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2013 में किए गये संशोधन को चुनौती दी है। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले को रेगुलर बेंच में सुनवाई रखने के लिए 23 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

