स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत चलित चिकित्सा सेवा वाहन का महापौर करेंगी शुभारंभ
प्रथम केम्प लगेगा संजय मैदान में
रायगढ़ स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वेन को महापौर के करकमलों तथा सभापति ,नेता प्रतिपक्ष,निगम आयुक्त ,एम आई सी सदस्य एवम पार्षदगण की उपस्थिति में नगर निगम प्रांगण से झंडा दिखाकर शुभारंभ कर प्रथम केम्प संजय मैदान के लिये रवानगी किया जाएगा।
ज्ञात हो कि सोमवार को महापौर जानकी अमृत काट्जू के करकमलों से एवम सभापति जयंत ठेठवार तथा नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एवम जनप्रतिनिधियो के गरिमामयी उपस्थिति में मोबाइल मेडिकल वेन (चलित चिकित्सा सेवा) जो स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुभारंभ किया गया है, का कल नगर निगम प्रांगण से प्रातः 10 :30 बजे झंडा दिखाकर शुभारंभ कर प्रथम केम्प संजय मैदान हेतु रवाना किया जाएगा।

