सरिया. सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में दो अलग-अलग ट्रेनों को चेन पुलिंग कर रोकने के मामले में दो व्यक्तियों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रेल मजिस्ट्रेट के आदेश पर बेलबाउण्ड भरवाकर उन्हें छोड़ा गया। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात 11:32 हावड़ा इंदौर स्पेशल ट्रेन (02912) डाउन को चेन पुलिंग कर खड़ी कर दी गई।
जो 4 मिनट तक के बाद 11:36 में पुनः उसे खोला गया। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जो सरिया स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करने का वाला कर्मचारी था। वहीं आनंद विहार पुरी स्पेशल ट्रेन अप (02816)को भी किसी रेल यात्री ने चेन पुलिंग कर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में गाड़ी को खड़ी कर दिया। उसके पास आनंद विहार से पारसनाथ तक का टिकट था। दोनों को रेलवे दंडाधिकारी के निर्देश पर बेल बांड पर छोड़ा गया।

