रायगढ़. जिला स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो दिन सामूहिक छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी है। जिले के 837 कर्मचारी सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इससे जिले के 9 सीएचसी, 53 पीएचसी और तीन सिविल हॉस्पिटलों में काम प्रभावित होगा। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से दो दिन तक हॉस्पिटलों में मरीजों का इलाज या जांच प्रभावित रहेगी। कोरोना संक्रमितों को इलाज कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल ही जाना होगा। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज प्रभावित होगा। 16 मांगों को लेकर हड़ताल- स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उम्मेद पटेल ने बताया कोरोना संक्रमित होने के पश्चात जिन कर्मचारियों की मौत हुई है। उनके परिवार को 50 लाख रुपए की अनुग्रह, अनुदान राशि दी। परिजनों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति मिले। जोखिम भत्ता मूल वेतन का 10 प्रतिशत स्वीकृति देने या एक माह अतिरिक्त वेतन देने, कोरोना ड्यूटी के बाद सात दिन का क्वारेंटाइन दिया जाए। ऐसी 17 मांगों को लेकर वे हड़ताल पर रहेंगे।

