शिवरीनारायण. नगर के चौपाटी के पास सत्संग भवन के सामने राम वन पथ गमन के लिए भूमिपूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी केबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत व राज्यपाल वर्चुअल शामिल हुए। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास ने राम वन पथ गमन के तहत होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। राजेश्री ने कहा वनवास के दौरान भगवान श्री राम चन्द्र जी जिन जिन स्थानों में गए उन सभी स्थानों को चिह्नित करके राम वन पथ गमन के तहत विकसित करने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मंडल ने उठाया है। शिवरीनारायण नगर को राम वन पथ गमन में महत्वपूर्ण स्थान मिलना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। कोरोड़ों रुपए खर्च कर नगर को चारों दिशाओं से सौंदर्यीकरण व विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जल्द से जल्द काम पूरा कराके लोकार्पण में आने का भी न्यौता दिया। कार्यक्रम को अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी, कलेक्टर यशवंत कुमार, एसपी पारुल माथुर, दिनेश शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। भूमिपूजन पंडित नवीन शर्मा ने कराया व संचालन व्याख्याता कोमल प्रसाद साहू ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सीएमओ हितेन्द्र यादव, पूर्णेन्द्र तिवारी, इंजीनियर रवि पांडेय कमलेश सिंह बाबा, ओमप्रकाश सुल्तानिया, निरंजन अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, सुखराम दास, रीना तिवारी, शकुंतला अग्रवाल, निरंजन कश्यप, सागर केशरवानी, कृष्ण कुमार भट्ट, शिवशंकर सोनी, गायत्री राधेश्याम सोनी, रामचरण कर्ष, बृजेश केशरवानी, गुलजीत सिंह गांधी, प्रकाश बंसल, लाडली मोहन शर्मा, सुबोध शुक्ला, संदीप सुल्तानिया, सौमित्र सिंह ठाकुर, मुकेश केडिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए सांसद व विधायक
शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले व विधायक इंदु बंजारे को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, किंतु वे दोनों ही कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

