रायगढ़. नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक बुधवार को हुई। शहर में सड़कों की मरम्मत और नई सड़क बनाने पर स्वीकृति दी गई है। एमआईसी में कुल 20 मुद्दे थे, जिसमें 15 पर स्वीकृति प्रदान की गई है। सबसे अधिक सड़क निर्माण और मरम्मत के काम मंजूर किए गए। संबलपुरी में गौठान निर्माण को लेकर टेंडर विवाद स्थिति और प्रशासन की जांच चल रही है इसलिए इसकी दर स्वीकृत फिलहाल नहीं की गई है। नीलामी करने से पहले लेना पड़ेगा एनओसी, एमआईसी देगी स्वीकृति नजूल विभाग शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमीनों की नीलामी कर रही है। उन जमीनों में पार्षद और नगर निगम भवन, आंगनबाड़ी भवन, पार्किंग एरिया और अन्य जनहित से जुड़े निर्माण के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए नीलामी के पहले एनओसी देने के पहले मेयर इन काउंसिल में लाया जाएगा। स्वीकृति मिलने पर ही जमीन नीलामी हो सकेगी। आयुक्त ने कहा है कि आंगनबाड़ी या किसी निर्माण के लिए जगह चिह्नांकित करके उसे देने के लिए कहा है। जिसमें फेसिंग कराया जा सके। भवन निर्माण अनुमति जारी करने के साथ पौधरोपण शुल्क राशि 10 पैसा प्रति वर्गफीट की दर से लिया जा रहा है। जिसे संशोधित कर 2 रुपए प्रति वर्गफीट लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वही हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों को निगम द्वारा हैंडओवर करने का प्रस्ताव रखा गया था, इसमें अटल नगर, परमहंस कॉलोनी, बंदे अली फातमी नगर का हैंडओवर होना है। जिसमें स्थल निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इन अहम कार्यों को मिली मंजूरी
पहले केलो ब्रिज से लेकर चक्रधर नगर चौक तक बीटी सड़क के लिए 49 लाख 59 हजार रुपए स्वीकृत किए गए। सड़क जूटमिल मिनी माता चौक से लेकर शनि मंदिर के आगे तक यह सड़क बनाई जाएगी।
वार्ड नंबर 8 जेबा फार्म हाउस से लेकर बड़े रामपुर तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 44.17 लाख रुपए और रिया पारा से लेकर वाटर वर्ल्ड तक बीटी सड़क 49.75 लाख रुपए में बनेगी।
हंडी चौक से लेकर ओवर ब्रिज तक नई सड़क बनाने और जोगीडीपा से लेकर सिद्धी विनायक कॉलोनी तक सड़क को बनाने के लिए 48.13 लाख रुपए
वार्ड नंबर 9 में मुख्य सड़क से भवानी शंकर षड़ंगी स्कूल होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है।
जोगीडीपा से लेकर सिद्धी विनायक कॉलोनी तक बीटी सड़क बनाने के लिए 49.12 लाख रुपए बनेगी। जिसमें स्वीकृति दी गई है।
वहीं कयाघाट में पुल निर्माण, भगवानपुर में आरसीसी एवं पहुंच मार्ग और वार्ड 4 में पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है।
17% बिलो में दिया था काम, अब 4%
निगम के जानकारों के मुताबिक निगम ने पूर्व में टेंडर राशि से 17 प्रतिशत बिलो तक काम स्वीकृत किए हैं। बुधवार को एमआईसी द्वारा स्वीकृत सड़कों को 4% बिलो पर दिया गया। इससे निगम को लगभग 31 लाख का नुकसान होगा।

