रायगढ़. पांच दिन के बाद एक बार फिर जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 309 मरीज संक्रमित मिले। इससे पहले 31 अक्टूबर को 414 पॉजिटिव मरीज मिले थे। तीन दिन में मरीजों की संख्या कम हो रही थी। बुधवार को 1749 लोगों के सैंपल लिए गए थे। पुसौर की 51 वर्षीय एक महिला की मौत एमसीएच हॉस्पिटल में हो गई। महिला कोरोना से पहले मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थी। बुधवार को जिले में सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़, खरसिया, सारंगढ़, बरमकेला जैसे इलाकों से ज्यादा मरीज मिले हैं। शहर में बोईरदादर चौक, सहसपुरी, रामभाठा, एनटीपीसी लारा जैसे इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 14 हजार 832 मरीज मिल चुके हैं। 6 हजार 457 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा, अभी 597 लोग हॉस्पिटल में भर्ती है। सामान्य 720 बेड खाली हैं, 65 ऑक्सीबेड और दो आईसीयू खाली हैं।

