जेसीआई रायगढ़ सिटी केगौरव मानव अग्रवाल (मंटू )
गौरतलब है कि जेसीआई रायगढ़ सिटी व्यक्तित्व विकास एवं सेवा के कार्यों में आज समाज में एक जाना माना नाम है । उक्त संस्था का सदस्य होना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है । इस संस्था में आकर एक सामान्य व्यक्ति भी अपनी विशेषताओं को निखारते हुए अपने आप की काबिलियत को पहचानकर समाज एवं स्वयं के लिए बहुउपयोगी साबित होता है । इस संस्था के वर्ष 2019 के अध्यक्ष जेसी मानव अग्रवाल उर्फ मंटू का कार्यकाल जेसीआई रायगढ़ सिटी के इतिहास में सफलतम कार्यकाल में से एक माना जाता है । अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने संस्था के नाम को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और संस्था के गौरव में चार चांद लगा दिए । अपने कुशल नेतृत्व क्षमता से उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को महत्वपूर्ण एहसास कराते हुए उन्हें अनेकोंनेक जिम्मेदारियां सौंपी और उन जिम्मेदारियों का उनसे कुशल क्रियान्वयन भी कराया । उनके शानदार कार्यकाल को देखते हुए उन्हें इस वर्ष जेसीआई जोन 9 का जोन वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है । उल्लेखनीय है कि जेसीआई जोन में कुल 75 चैप्टर हैं अर्थात जेसीआई की 75 अलग-अलग शाखाएं हैं । उनकी क्षमताओं पर भरोसा करते हुए ही उन सभी शाखाओं के कुशल मार्गदर्शन हेतु उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । इस संबंध में जेसी मानव अग्रवाल का कहना है कि उन्हें अत्यंत खुशी है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई । उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि वह अपने इस कार्यकाल को भी पूरी तन्मयता से पूर्ण करेंगे एवं जेसीआई रायगढ़ सिटी को फिर से गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करेंगे । उनकी इस सफलता पर संस्था के पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान अध्यक्ष एवं संपूर्ण सदस्यों ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने अपने प्यारे मानव भाई को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया । उक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ जेसी राज अग्रवाल ने दी ।

