रेखा महमिया बाबूजी की सामाजिक बेटी
रायगढ़. रायगढ़ के प्रख्यात समाजसेवी रामदास अग्रवाल के निधन पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रेखा महमिया ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। रेखा महमिया ने कहा कि 10 साल से लगातार बाबूजी रामदास अग्रवाल जी का साथ रहा । पिछले 5 सालों में हम कई जगह एक साथ बुलाय गए उनका समाज के प्रति समर्पण समाज सेवा ही उनकी सबसे बड़ी ऊर्जा थी समर्पित थे वे हमेशा बोलते थे वे कई बार मुझसे कहते थे रेखा बेटा अगर मैं ज्यादा बोलू स्पीच देते समय तो मुझे बता देना क्योकि वो दिल से और बोलने के लिए उनके पास बहुत मुद्दे होते थे मैं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ की प्रांतीय अध्यक्ष थी सन 2016 से 2020 तक तब बाबूजी रामदास अग्रवाल जी हमारे कई कार्यक्रम में मेरे साथ अथिति रूप में गए जैसे सरिया कैम्प ,चंद्रपुर कैम्प ,बिलासपुर चोकीधानी प्रोग्राम में सक्ती महामंगल पथ में, रायगढ़ में लगभग अधिकतर बड़े प्रोग्राम में उनका मार्गदर्शन रहा। लास्ट में हमारे सम्मेलन का सबसे बड़ा प्रोग्राम 22 दिसम्बर 2019 अधिवेशन में आ कर वे इतने खुश थे और कार्यक्रम को देख गदगद हो गए 400 महिला कि उपस्थिति पूरे छत्तीसगढ़ से उन्होंने कहा एक महिला आगे बढ़ इतनी महिलाओं को यहाँ तक लाई ये बहुत बड़ी बात है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन में हमेशा चाहते थे मैं खुल कर आगे आऊ इस संगठन की महिला विंग को मजबूत बनाऊ दुर्ग अधिवेशन में मुझे ससम्मान बुलाया गया बहुत मान दिया बाबूजी रामदास जी ने उनके तारीफ में शब्द कम पड रहे थे पर मैन में बहुत सी बातें और उनकी याह है हमेशा मुझे कहते तुममें समाज सेवा की एक अलग बात है मार्गदर्शन करते और कहते थे तुममें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के गुण है एक पिता समान स्नेह किया उन्होंने आशीर्वाद दिल से दिया।

