जशपुरनगर 06 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों का धान पंजीयन के संबंध में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्हांेनें राजस्व अमले के सभी कर्मचारियों को धान पंजीयन के दौरान रकबे में हुए अप्रत्याशित वृ़िद्ध की जांच के लिए फील्ड पर जाकर वास्तविक रकबे की पुनः सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों के रकबे के डाटा एंट्री के दौरान हुई विसंगतियों की भी जांच कर सुधार करने की हिदायत दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री दशरथ सिंह राजपूत, तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, जिला खाद्य अधिकारी, राजस्व निरीक्षक सहित पूरे जिले के राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

