रायगढ़. डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए सेविंग अकाउंट अब बिना किसी झंझट के खुलवा सकेंगे। इसके लिए दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी, आप सिर्फ अपना आधार नंबर देकर अकाउंट ओपन करा सकते हैं। दरअसल विभाग इसके नई व्यवस्था के साथ ही पेपरलेस वर्किंग कल्चर को बढ़ावा दे रहा है। उपभोक्ता न्यूनतम 100 और अधिकतम एक लाख रुपए तक के अकाउंट नई व्यवस्था के तहत जमा करवा सकते हैं। डाक विभाग द्वारा शुरु की गई इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना के तहत डाक विभाग उपभोक्ताओं के अकाउंट खोल रहा है। इस योजना में डाकघर के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर-घर तक जा रहे हैं। इच्छुक लोगों से उनका आधार नंबर लेकर अकाउंट खोल रहे हैं। पेमेंट आदि संबंधी कार्य भी डाक कर्मी घर-घर जाकर कर रहे हैं। इससे पहले अकांउट खुलवाने के लिए लोगों को पासपोर्ट साइज फोटो, किसी प्रकार के दस्तावेज की ज़रुरत होगी। पोस्ट मास्टर या कर्मचारियों से भी संपर्क कर अकाउंट खुलवा सकते हैं। संपर्क करने पर डाक कर्मी ग्राहक के घर जाकर डिजिटल माध्यम से बिना कोई पेपर इस्तेमाल के चंद मिनटों में अकाउंट खोलेंगे।
उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए निर्णय लिया
डाक विभाग द्वारा पेपरलेस प्रक्रिया अपनाने से उपभोक्ताओं की खाता खुलवाने की मशक्कत बचेगी। अब से पहले डाकघर में खाता खुलवाने के लिए ग्राहक को कई प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते थे। लेकिन अब सिर्फ आधार नंबर देने पर ही ग्राहक का खाता खोल दिया जाएगा।
न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं
खाता खुलने पर डाकघर से कार्ड दिया जाएगा जिसका उपयोग मोबाइल से लेकर टीवी रिचार्ज के लिए हो सकेगा। लोगों की सुविधा के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे खाते खोले जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता नहीं हैं।
आधार नंबर से ही खोल रहे
“इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए नए एकाउंट सिर्फ आधार ऑथेंटिकेशन से खोले जा रहे हैं। डाक कर्मी घर-घर भी जा रहे हैं। ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्हें जमा और नकदी आहरण की भी सुविधा घर तक पहुंच कर दे रहे है।”
-एलएन महतो, डाक अधीक्षक

