रायगढ़। जिले में आमजन की सुरक्षा एवं क्राईम कन्ट्रोल के लिये एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा आज सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कम्बिंग गस्त करने निर्देशित किया गया । जिस पर सभी थाना क्षेत्र में प्रभारियों द्वारा कम्बिंग पेट्रोलिंग निकाला गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रभारियों को रात्रि में गस्त दौरान आउटर पेट्रोलिंग तथा कम्बिंग गस्त दौरान गुंडा, माफी, वारण्टी को चेक करने एवं चिन्हांकित बदमाश, संदिग्ध लोंगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने कड़े निर्देश दिये हैं।

