अंबिकापुर. शहर से लगे डिगमा में गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने एक महिला के सूने घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग के बारे में सुबह पता चला तो पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिगमा निवासी चंद्रकांत बाला अपने घर में अकेली रहती है। वह किसी काम से दो दिन पहले अपने बड़े बेटे के यहां वाड्रफनगर गई थी। इसी दौरान गुरुवार की रात शरारती तत्व ताला तोड़कर घुसे और अंदर आग लगा दी। आग सुलगते रही और सुबह भीषण रूप लिया तो लोगों को पता चला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाई। आग से घर व उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया है। आग किसने लगाई है अभी पता नहीं चला है। महिला का छोटा पुत्र गांव में दूसरी जगह अलग घर में रहता है। घटना की सूचना पर वह भी पहुंचा था लेकिन नुकसान के बारे में वह भी कुछ नहीं बता सका।

