अकलतरा. भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा मिशन जज्बा में नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में थल सेना भर्ती के लिए क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा नगर में विगत दो वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को सेना मे भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देने की शुरुआत की थी। चार युवाओं की भर्ती हो चुकी है। स्टेडियम में युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ दौड़, लंबी कूद, डीप, शीट-अप, पुश अप का प्रतिदिन सुबह 6 बजे से ट्रेनिंग दी जा रही है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के रोहित सारथी एवं दिनेश श्रीवास ने बताया कि मिशन जज्बा में थल सेना मे भर्ती के लिए मार्च 2020 में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कोविड 19 के कारण 16 से 25 अप्रैल तक थल सेना भर्ती कैम्प भी लॉकडाउन के चलते निरस्त कर दिया गया था। साभार: दैनिक भास्कर

