समाजसेवी रामदास को यादव महासभा ने दी श्रद्धांजलि
रायगढ़ शहर की सक्रिय संस्था यादव महासभा ने ब्रम्हलीन सुप्रसिद्ध समाज सेवी रामदास अग्रवाल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवम कहा कि समाज के लिये अपूरणीय क्षति है।
ज्ञात हो कि विगत दिनों शहर के दानवीर एवम समाज सेवी रामदास अग्रवाल जी का देहांत हो गया,जिससे शहरवासियों स्तब्ध हो गए, वही शहर के सक्रिय संस्था यादव समाज ने शोक सभा आयोजित कर स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की,समाज के अध्यक्ष वृंदावन यादव ने बताया कि जैसे कि हम सभी को पता है शहर में जन सेवा में समाज सेवा में शहर के विख्यात नेक दिल सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे स्व. रामदास अग्रवाल जी उनको रायगढ़ का इतिहास कभी भी भुला नही पायेगी।वही प्रदेश सचिव शाखा यादव ने बताया कि उनके ब्यक्तित्व में जो सहयोग जी भावना थी उसे हम सभी ने करीब से देखा है, हमारे समाज के सहयोग के लिये वे सदा तत्पर रहते थे, हर व्यक्ति को सेवा कैसे करनी चाहिए और सभी का ख्याल कैसे रखना चाहिए यह गुण समाज के लोगों को उन्होंने सिखाया उनके नेक कर्म व सेवा को समाज कभी विस्मृत नहीं कर पाया समाज ने एक अनमोल कोहिनूर को खो दिया जिसकी प्राप्ति कभी नहीं होगी।
यादव महासभा के शोके सभा में प्रमुख रूप से वृंदावन यादव शाखा यादव रति राम यादव, रामनन्दन यादव,लालचंद यादव, विकाश ठेठवार,संतोष यादव, विमल यादव,गोपाल बीर,एस डी यादव,महेंद्र यादव,आदि ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।

