नोट को डबल तिबल करने का दिखाया चमत्कार जादू तमाशा देखकर ग्रामीण महिला हुई बेहोश…
होश आया तो देखा अलमारी से रूपए थे गायब
@दो दिन में दो बड़ी वारदात……
धरमजयगढ़ पुलिस के लिएअपराधियों का खुला चैलेंज….
धरमजयगढ़– काफी लंबे समय बाद जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पुनः अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी देखी जा रही है।दो दिन पूर्व हुई गाड़ी की डिक्की से पैसे की उठाईगिरी का मुआमला अभी शांत भी नहीं हो पाया है ,की आज एक और हैरत अंगेज़ वारदात प्रकाश में आया है।हैरानी की बात ये है के इस घटना को अंजाम देकर आरोपी आसानी से रफूचक्कर हो गये और अभी तलक पुलिस पकड़ से दूर हैं ।
इस घटना के बाद पीड़ित ने धरमजयगढ़ थाने में अपराधियों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।आपको बता दें ताज़ा वाक़या धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम सिसरिंगा का है ,जहाँ दो अज्ञात व्यक्ति सिसरिंगा गांव के एक किराना दुकान पर रुके और विमल गुटखा लेने के बाद दुकान चला रही महिला को अपने हांथ की कलाकारी दिखाते हुए एक नोट को डबल तिबल बनाकर पहले तो अपने झांसे में उसे फंसाया और फिर क्या था एक नोट को दुगुना तिगुना बनाते देखकर महिला को हैरानी इस कदर हुई की वह महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गई. जब महिला को होश आया तब तक दुकान में रखे अलमारी से 28 हजार रुपये पर इन अज्ञात बदमाश व्यक्तियों ने हाथ साफ कर दिया था.
पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि अलमारी का चाबी पलंग पर बिस्तर के नीचे रखा हुआ था, जब उसे होश आया तब तक आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर मौक़े से फरार हो चुके थे।वही घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पीड़ित महिला धरमजयगढ़ थाने पहुची और अपने साथ हुए आपबीती बताते हुए पुलिस से एफआईआर की गुहार लगाते देखी गई।बाहर कैफ ये पूरा वाक़या क्षेत्र में लोगों के बीच आश्चर्य और चर्चा का विषय वस्तु बना हुआ है.वहीँ धरमजयगढ़ पुलिस के लिए घटना को अंजाम देने वाले ऐसे शातिर अपराधियों को पकड़ पाना किसी चैलेंज से कम नहीं है.ऐसे आलम में अब देखने वाली बात होगी की पुलिस और कानून के लम्बे हाथ कब तक अपराधियों के गिरेबान तक पहुँच पाते हैं या फिर यूँ ही टाइम पास… ?


