जिला जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर(छ.ग)समाचारकलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के बीच पहुंचकर खुशियों की त्यौहार दीपावली मनाईअपने बीच कलेक्टर को पाकर पहाड़ी कोरवा परिवार ने खुशियों के गीत गाकर किया स्वागतमिठाईयां एवं स्टेशनरी सामग्री किया गया वितरणबच्चों को कम्प्यूटरी ज्ञान के लिए उपलब्ध कराया गया लैपटाॅप 33 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के युवाओं को अतिथि शिक्षक के लिए नियुक्ति आदेश किया जारीजशपुरनगर 13 नवम्बर 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के लुईकोना के 20 परिवार के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के बीच स्वंय सेवी संस्था संवेदना टीम के साथ पहुंचकर दीपावली मनाया और उन्हें मिठाईयां, उपहार, बच्चों के लिए उपहार पाठ्य सामग्री, सेनिटाईजर, मास्क, बिस्किट, फूलझड़ी, दीप, बाती का वितरण किया गया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातुन अंसारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर, बीईओ श्री एम.जेडयू सिद्दीकी, सुबेदार श्री सौरभ चन्द्राकर, श्री विजय गुप्ता, विश्वबंधु शर्मा, संजीत यादव, ओम शर्मा, श्री संजय पाठक, शशि साहू, मनीषा छाबड़ा, सीमा, किरण महतो उपस्थित थे। स्वयं सेवी संस्था द्वारा पहाड़ी कोरवाओ के बच्चों के पढ़ाई लिखाई एवं जागरूकता के लिए उन्हें एक लैपटाॅप प्रदान किया गया ।
कलेक्टर ने दीपावली की शुभकामनांए देते हुए कहा कि संवेदना समूह के द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ अचंल एवं पहुंचविहिन क्षेत्रों में जरूरत मंद लोगों तक सहायता सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के लोगों को रोजागर से जोड़ने के लिए 200 एकड़ में और चाय बागान विकसित किए जाने की तैयारी की जा रही है ताकि उन्हें अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास स्कूल की व्यवस्था की गई है और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है ताकि उसका लाभ मिल सके। जशपुर जिले में लगभग 5 हजार विशेष संरक्षित जनजाति निवास करते है। उनमें से पहाड़ी कोरवा जनजाति के लगभग 67 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है और डीएमएफ फंड से दो लाख मच्छरदानी वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज दीपावली के अवसर पर 33 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के युवाओं के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति अंतर्गत ऐसे पहाड़ी कोरवा बच्चें जिनके पालक पढाई का खर्च नहीं उठा पा रहे है। उनके लिए छात्रावास के साथ पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लुईकोना में कुंआ निर्माण करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री कावरे ने विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा की बालिका हाॅकी खिलाड़ी संगीता को प्रोत्साहित करते हुए आगे खेल क्षेत्र में बढ़ाने के लिए यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया। और छात्रा सुनिता के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातुन अंसारी ने भी कहा कि दीपावली रोशनी एवं खुशियों का त्यौहार है लोगों के साथ मिलकर दीपावली मनाने से खुशी दोगुनी हो जाती है उनके बीच आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है और अपनी शुभकामनाएं दी। शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चिन्हांकित किया गया है और उन्हें शासकीय स्कूल छात्रावास में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और उन्हें शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सतत् निगरानी रखकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
स.क्र./2141/नूतन फोटो नंबर-01 से 06
समाचारकलेक्टर नें गोधन न्याय योजना की समीक्षा कीखाद की गुणवत्ता का अनिवार्य रूप जांच करने के निर्देश दिए हैजशपुरनगर 13 नवम्बर 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कृषि अधिकारी को वर्मी कम्पोस्ट खाद का पैकिंग करवाकर वितरण की कार्यवाही गंभीरता से करने के निर्देश दिए है। साथ ही खाद की एप के माध्यम से आॅनलाईन एन्ट्री करने के लिए कहा है। साथ ही समूह को अनेक गतिविधियों में शामिल कर उन्हें आजीविका से जोड़ने के लिए आदेश दिए है। कृषि अधिकारी ने बताया कि 36 वर्मी खाद का नमूना संग्रह करके टेस्ट के लिए भेजा गया है। इनमें से 24 खाद का गुणवत्ता मानक स्तर पर आया है और 12 का और आना बाकी है।
उन्होंने कहा कि खाद की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ही विक्रय की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक श्री एम.आर.भगत, उद्यान अधिकारी श्री रामअवध सिंह भदौरिया, सूचना प्राद्योगिकी विभाग के ई-जिला प्रबंधक श्री नीलांकर बासु उपस्थित थे।
स.क्र./2142/नूतन फोटो नंबर-07
समाचारजिला प्रशासन ने जेईई मेंस की छात्रा पूर्णिमा पैंकरा के लिए जमा कराया प्रवेश शुल्क पूर्णिमा के पिता श्री तिलक साय ने कलेक्टर को दिया धन्यवादजशपुरनगर 13 नवम्बर 2020/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर की छात्रा कु. पूर्णिमा पैंकरा के लिए प्रवेश शुल्क जमा कराया। पूर्णिमा के पिता तिलक साय ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। पिता श्री तिलक साय ग्राम कुकुरभुका का जेईई मेन्स में 88 प्रतिशत् आया था। बालिका का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में रायपुर साइंस ब्रांच में हुआ है। इस वर्ष बदले नियमों के तहत् अनुसूचित जाति, जनजाति, तथा अन्य सभा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का भी कैटेगरी अनुसार सीट आबंटन कन्फर्म करते समय निर्धारित शुल्क देने की अनिवार्यता रखी गई है। कुमारी पूर्णिमा के पिता श्री तिलक साय गरीब छोटे कृषक है। काॅलेज में प्रवेश की औपचारिकता पूर्ण करने समय बीस हजार जमा करने की आवश्यकता हुई जिले के किसी भी स्थिति में व्यवस्था नहीं कर सकने के कारण प्रचार्य संकल्प के माध्यम से कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे द्वारा तत्काल बीस हजार रुपए संबंधित को उपलब्ध करा कर प्रवेश की औपचारिता पूर्ण करने के लिए रहा है। पूर्णिमा के पिता स्वंय कलेक्टोरेट आकर कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराया था। जिस पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार जिला प्रशासन की संवेदनशीलता से मेधावी छात्रा का भविष्य सुनहरा बनने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। पूर्णिमा के पिता श्री तिलक साय ने कलेक्टर श्री महादेव कावरे के प्रति आधार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
स.क्र./2143/नूतन फोटो नंबर-08
समाचारकलेक्टर ने किया बाम्हनपुरा गौठान का आकस्मिक निरीक्षणनिर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर आरईएस के श्री एक्का एवं श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 13 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस विकासखंड जशपुर के बाम्हनपुरा गौठान पहुंचकर कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम, उपसंचालक कृषि श्री एम. आर. भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने गौठान में निर्मित्त किये जा रहे वर्मी टाका के निर्माण में विलंब होने पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य अपूर्ण रहने के कारण कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री एक्का एवं उप अभियंता श्री श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा 2 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश है। स.क्र./2144/सुरजीत सिंह फोटो क्रमांक- 09
समाचार
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
जशपुरनगर 13 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 नवम्बर 2020 दिन मंगलवार प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
स.क्र./2145/सुरजीत सिंह

