इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने अपने क्षेत्र के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
रायगढ़ शहर की सक्रिय समाज सेवी संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल को जनता का सहयोग करते पाया गया है ।
14 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में बच्चों के साथ जाकर बाल दिवस मनाया और उनकी खूबियों पर प्रकाश डाला ।पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति लगाव और अथाह प्रेम था। नेहरू जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करके स्वदेश की सेवा की। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा शब्द से संबोधित करते थे ।
कोरोना काल में छोटे छोटे बच्चों को कोरोना महामारी से अवगत करवाया और ब्रश पेस्ट डिटॉल साबुन शैंपू नहाने का साबुन बिस्कुट चिप्स आदि का वितरण करके इन सामानों का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया ।इनरव्हील के अध्यक्ष ने लक्ष्मी अग्रवाल ने स्वास्थ्य एवं सफाई के प्रति जानकारी देते हुए कहा कोरोनाकाल में अगर घर से बाहर जाए तो मास्क लगाकर जाए खाना खाने से पहले साबुन से अपने हाथों को धोए। रोज सुबह सुबह अपने दांतो पर अच्छे से मंजन करें। नहाते समय अपने बालों को अच्छे से शैंपू से धोए।
इस कार्य को सफल बनाने में अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल सचिव पुष्पा अग्रवाल कोषाध्यक्ष करुणा अग्रवाल सभी सदस्यों का सहयोग रहा ।

