राहौद. दीपावली की रात को नगर के मेन रोड में संचालित देवांगन टेंट हाउस में आग लग गई। आगजनी से टेंट हाउस संचालक को भारी नुकसान हुआ है। पौने दो लाख रुपए के सामान जलने की आशंका जताई गई है। नगर के मेन रोड वार्ड क्रमांक 14 में दामोदर देवांगन का टेंट हाउस है। रोड में टेंट हाउस है, उसी से लगा हुआ पीछे में उनका निवास भी है। दिवाली के दिन पूजा करने के बाद वे घर चले गए। आग करीब दो बजे लगने की आशंका है। अल सुबह जब लोगों ने टेंट हाउस मेें आग लगी देखी तो दामोदर देवांगन को आग लगने की जानकारी मिली। आग को बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान टेंट हाउस में रखे सामान, गद्दा, कुर्सी, एंप्लीफायर सहित बड़ी मात्रा में टेंट हाउस का सामान जल गए। दामोदर देवांगन के अनुसार आगजनी से करीब लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। आगजनी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
साभार: दैनिक भास्कर

