रायगढ़. कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए अस्थाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी जिले में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेंगे। होम आइसोलेटेड व्यक्तियों की 8 दिन तक टेली कंसलटेशन भी करेंगे। इसके लिए सीएमएचओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में पूर्व में लगाए गए कर्मचारियों के स्थान पर संशोधित कर अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में रहना चाहते है वे यकेश्वर गढ़तिया से 88788-18918 एवं प्रकाश विश्वाल से 93400-81377 में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक प्रबल एक्का 89658-46566 एवं विष्णुचरण गुप्ता 93010-87097 से संपर्क कर सकते हैं। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के 8 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के दौरान टेली कंसलटेशन के लिए दिपेन्द्र कुमार सतपथी 62619-14448, हरीश कुमार मिरी 99817-63196 एवं उत्तम सिंह चौहान 78793-22680 से सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक तथा भवानी लाल सिदार 79741-42256, ईश्वर सिंह कंवर 79740-13480 एवं सुरेन्द्र कालो 96303-02406 से दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक संपर्क कर सकते है।
मौका… लोकवाणी में आप पूछ सकते हैं सवाल
रायगढ़| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर लोगों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 नवंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे होगा।

