कोतबा. बजरंग दल के युवाओं को गौ तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। कोतबा बजरंग दल के युवाओं ने 2 तस्करों से 7 गौवंशो को ओडिशा के सिकजोर बाजार ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़कर कोतबा पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे हथगड़ा से सिंकाजोर के बाजार ले जाकर बेचने की फिराक में थे, जहां से सभी गौवंशो को ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया गया। हथगड़ा व टांगरगांव के दो तस्कर से 7 बैलों को मारते पीटते हांकते ले जा रहे थे। बजरंग दल के युवाओं ने मंगलवार की शाम ग्राम पंचायत रोकबहार के जंगलों के रास्ते ले जाते तस्करों को घेरकर रोकबहार के पास रास्ता रोककर 2 आरोपियों सहित 7 बैल को पकड़ कर कोतबा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में हथगड़ा निवास जगदीश बंजारा पिता परमार बंजारा (34) सहित टांगरबांव निवासी शोभित भुइहर को गिरफ्तार कर लिया है। तबा चौकी प्रभारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में बजरंग दल के अध्यक्ष राजेश बंजारा, उपाध्यक्ष टीनू शर्मा,पवन बंजारा,शंकर गुप्ता,गौरव राजपूत,संतोष शर्मा सहित दर्जनों युवाओं की अहम भूमिका निभाई है। बजरंग दल कोतबा के अध्यक्ष राजेश बंजारा ने बताया कि बजरंगदल कार्यकर्ता समय समय पर गौ तस्करी व प्रतिबंधित मांस के कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ते रहते हैं, लेकिन पुलिस नाम मात्र कार्रवाई करती है। इससे तस्करों का हौसला बढ़ता जा रहा है। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसके लिए ठोस कदम उठाने बहुत आवश्यक है।
साभार: दैनिक भास्कर

