देवरी. पीडीएस दुकान चावल लेने गए कार्डधारी के साथ संचालक द्वारा मारपीट करने व उठाए गए चावल सहित जेब से पांच हजार रुपया छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के बैडोडीह पंचायत के बेहराडीह गांव का है। जिसे लेकर कार्डधारी ने पीडीएस संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत थाना सहित प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से की है।
लिखित शिकायत के अनुसार बेहराडीह गांव के सुरेश यादव गुरुवार को मां काली स्वंय सहायता समूह बेहराडीह गया। चावल उठाव के दौरान संचालक महेश तिवारी के द्वारा एक यूनिट पर एक किलो ग्राम चावल कम दे रहा था। कम चावल देने का कारण पूछे जाने पर बोला गया कि हम ऊपर भी मैनेज करते है कम चावल नही देने तो कैसे मैनेज करेंगे।
कम चावल देने का विरोध करने पर संचालक महेश तिवारी, राजेश तिवारी, सुरेश तिवारी सहित कई लोगों उठाया गया चावल सहित जेब पांच हजार रुपया छीन लिया। हल्ला करने पर भतीजा प्रकाश यादव, भाभी चिंता देवी आई तो उक्त लोगो मारपीट किया।

