14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला
रायगढ़. किरोड़ीमलनगर में हुए नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी रोहन भारती (20) को कोतरा रोड पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया। रविवार की रात पीड़िता के परिजन ने कोतरा रोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी थी। एफआईआर की भनक लगी तो वह घर नहीं आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे किरोड़ीमलनगर के पास से पकड़ा। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी दो दिनों से भागने के फिराक में था। आरोपी ने किरोड़ीमलनगर की एक 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। युवक ने पहले नाबालिग से पहचान बढ़ाई। इसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके लिए आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल करता रहा। छह दिन पूर्व नाबालिग की तबियत बिगड़ी तो पिता को सारी बात का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाने की बात भी सामने आई थी। पुलिस पूछताछ के बाद मामले में कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध कर सकती है।
साभार: दैनिक भास्कर

