रायगढ़. जिले में प्रदूषण के स्तर को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है । पर्यावरण संरक्षण मंडल ने दो टीमें बनाई हैं । कलेक्टर ने 33 प्लांटों की जांच करने के लिए कहा है। टीमों ने 10 प्लांट्स की जांच पूरी कर ली है। इसमें चार में प्रदूषण मानक से ज्यादा पाया गया है। टीम जांच पूरी होने के बाद कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। हमीरपुर रोड स्थित 2 प्लांट शिवशक्ति और मां मंगला स्पंज, तराईमाल में श्याम इस्पात में प्रदूषण मानक से अधिक मिला। सोमवार को हुई जांच में तराईमाल के ही एनआरवीएस प्लांट प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ मिला। पर्यावरण विभाग को श्याम इस्पात में इंडक्शन फर्नेस का पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस सेक्शन हुड नहीं मिला। सोमवार को तराईमाल स्थित एनआरवीएस इस्पात में भी टरबाइन में लीकेज की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ था। पिछले हफ्ते एमएसपी और इंड सिनर्जी का निरीक्षण भी किया गया था यहां अफसरों को सबकुछ ठीक मिला।
जांच चल रही है
“हमने पावर और स्पंज आयरन प्लांटों में प्रदूषण की जांच के लिए दो टीम बनाई हैं। चार उद्योगों में प्रदूषण स्तर से ज्यादा मिला। रिपोर्ट कलेक्टर को दी जाएगी।”
-शैलेष पिस्दा, असिस्टेंट इंजीनियिर, प्रदूषण नियंत्रण मंडल
साभार: दैनिक भास्कर

