रायगढ़. न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने से बढ़ी ठिठुरन, साइक्लोन निवार से बदला मौसम, 27 तक ठंड से राहत
निवार चक्रवात के कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसका असर भी बुधवार को दिखा दिन में जांजगीर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात में गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। निवार चक्रवात के कारण अब न्युनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरूवार को जिले में कहीं कहीं बारिश के छींटे भी पड़ेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में निवार चक्रवात का सीधा असर नहीं हो रहा परंतु इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है, इसलिए प्रदेश में 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर और 27 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की अधिक संभावना है। इसका मतलब 27 नवंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। 26 नवंबर को बिलासपुर संभाग के रायगढ़ और जांजगीर जिलों में वर्षा होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। इसका असर कोरोना संक्रमितों पर पड़ सकता है।
मंगलवार को एक डिग्री चढ़ेगा पारा
चक्रवात के असर से गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन बारिश के आसार है। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। हालांकि मंगलवार को एक डिग्री तापमान बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। इसके बाद अगले पंद्रह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहने के आसार है। बुधवार की रात जिले का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन बादल छाने से तापमान बढ़ेगा और जिलेवासियों को ठंड से राहत मिल सकती है।
चक्रवात का पड़ेगा मौसम पर असर
निवार अति प्रबल चक्रवात पुडुचेरी और कराईकाल के बीच आधी रात में टकराने की संभावना है। टकराते समय इसके हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर रहने की संभावना है। यह एक वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म है। इसका असर जिले के मौसम पर भी पड़ सकता है। आसमान में हल्क बादल छाने के आसार हैं। कही-कही बारिश होने की संभावना है। वेबसाइट के अनुसार इसका असर 24 घंटे तक रह सकता है।
साभार: दैनिक भास्कर

