मालखरौदा. ग्राम पंचायत नवापारा के प्रधानमंत्री आवास के संबंध में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच करने जांच दल पहुंचा था। इस दौरान शिकायतकर्ता के अलावा उपसरपंच व पंच का बयान लिया गया। हितग्राही जोहानमती साहू व उदय कुमार साहू के पीएम आवास में अनियमितता की शिकायत हुई थी। जांच करने पहुंचे दल ने नवनिर्मित पीएम आवास को भी देखा। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 2017-18 में जोहनमती साहू का आवास स्वीकृत हुआ था जिसे पूर्ण राशि 1 लाख 20 हजार रुपए मिल गए है। वहीं उदय कुमार पिता पुनीराम साहू का पीएम आवास 2018-19 में स्वीकृत हुआ। जिनके द्वारा अपने माता के घर को अपना घर बताकर जिओ टैग कराकर राशि आहरण किया है। पत्र में बताया गया है कि रोजगार सहायक रोहित कुमार साहू द्वारा पंचायत सचिव बद्रीप्रसाद चंद्रा द्वारा उदय कुमार के पीएम आवास की राशि की द्वितीय किस्त पर रोक लगाने जनपद पंचायत में आवेदन दिए जाने के बाद रोजगार सहायक द्वारा अपने निजी रिश्तेदार को लाभ दिलाने जियो टैग कर राशि खाते में हितग्राही के भेज दी गई।
मिल गया है प्रतिवेदन
“जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। जल्द ही दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।”
-एसएस पोयाम, सीईओ, मालखरौदा
साभार: दैनिक भास्कर

