परिश्रम करने वालो के कदम सफलता चूमती है :-ओपी चौधरी
टॉपर छात्र के द्वार पहुँच ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाये
रायगढ़ :-पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र कमलेश्वर प्रधान के निवास पर पूर्व जिलाधीश व युवा भाजपा नेता ओपी चौधरी पहुँचे और कोलता समाज के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विलीस गुप्ता विद्यानंद प्रधान डोल नारायणन गुप्ता फकीर प्रधान सहित समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में टॉपर छात्र का सम्मान कियाव उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी l इस दौरान कमलेश्वर प्रधान के माता पिता भी मौजूद थे l सम्मान करने के पश्चात ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नही है जिसमे परेशानियों के अंधकार से लड़ने की क्षमता है वही रोशनी के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकता है l ओपी चौधरी ने कहा कि परिश्रम करने वालो के कदमो को सफलता चूमती है l स्कूली छात्र अपने बीच भाजपा नेता को पाकर प्रसन्न थे l ओपी चौधरी ने छात्रों के साथ अपने जीवन के कटु अनुभव भी साझा किए l उन्होंने कहा ज्ञान की कोई उम्र व सीमा नही होती स्कूली जीवन सीखने का समय होता है l छात्र जीवन के दौरान जो कुछ अर्जित करते है समाज को वितरित करना होता है l छात्रों को सफलता के टिप्स समझाते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण के पहले स्वयं की कमजोरी आलस्य से लड़ना होगा उसके बाद बाहरी कोई सफलता आसानी से हासिल हो सकती है l छात्र जीवन मे सबसे अधिक आवश्यकता एकाग्रता की होती है l एकाग्रता से भटकाव की स्थिति उत्पन्न नही होती l लक्ष्य के लिए बार बार विकल्पों के सहारा नही लेना चाहिये l विकल्पों के उपयोग से सफलता में संदेह उत्पन्न हो जाता है l शिक्षा का आलोक मनुष्य के जीवन मे अज्ञानता के अंधकार को भी दूर करने में सहायक होता है l सफलता का मुकाम हासिल करने के लिए शिक्षा की सीढ़ी आवश्यक है l कमलेश्वर के धैर्य की प्रंससा करते हुए कहा कि प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान हासिल नही करने के बाद भी उसने धैर्य नही खोया और पुनर्मूल्यांकन का प्रयास किया l इन्ही प्रयासो की वजह से उन्हे प्रदेश में यह सम्मान हासिल हो पाया l यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे जिलेवासियो की है l सफलता पाने के तरीके भिन्न भिन्न हो सकते है l सभी के तरीक़े अलग अलग होते है l ग्राम बासनपाली में ओपी के उदबोधन को छात्रों ने पूरे मनोयोग से सुना l अपने जीवन के जुड़े उतार चढ़ाव को साझा करते हुए ओपी ने बताया कि UPSC एग्जाम के लिए पांच अहम टिप्स है l भाषा पर अच्छी पकड़ जनरल अवेयरनेस, राइटिंग स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स तेज लेखन की क्षमता ही UPSC एग्जाम में सफलता के आधार स्तम्भ माने जाते है l छात्रों ने इस टिप्स को सुनकर अपने जीवन मे उतारने की बात कही l ओपी चौधरी को प्रेरणा स्त्रोत मानते हुए वादा किया कि भविष्य में वे भी कुछ बनकर दिखाएंगे l ओपी चौधरी ने यह भी बताया कि स्वयं को जागृत किये बिना किसी भी क्षेत्र में सफ़लता हासिल नही की जा सकती l अपने अंदर समाहित शक्ति को जागृत करने का अनुरोध भी उन्होंने किया l विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सफल लोगो के व्यक्तित्व को पढ़कर उनका अनुशरण करने की आवश्यकता भी उन्होंने जताई l सभी छात्रों को अपना मार्ग स्वयं निर्धारित करने की राय भी दी l माता पिता बुजुर्गो के सम्मान के बिना सफलता कोई मायने नही रखती l उन्होंने छात्रों को समझाते हुए कि माता पिता का स्थान ईश्वर के समकक्ष है वे जीवन के प्रथम गुरु होते है इसलिए उनका सम्मान संबसे पहले जरूरी है तभी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है

