एरिया आफिसर लॉ आशा बेरीवाल जी की लायनेस क्लब दिव्यऊर्जा की एरिया विजिट सम्पन्न
सर्वप्रथम एरिया आफिसर लायनेस आशा बेरीवाल जी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए बोइदादर मे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करवाया गया तत्पश्चात लंच के बाद
एरिया आफिसर लायनेस आशा बेरीवाल जी की एरिया विजिट तथा दीपावली मिलन होटल ट्रिनिटी मे मुख्य अतिथि सुषमा प्रकाश नायक तथा गेस्ट आॅफ आॅनर डिस्ट्रिक्ट GAT कोर्डीनेटर लायन शबाना नाज जी की उपस्थिति मे बहुत ही शानदार तरिके से सम्पन्न करवाई गयी।
अध्यक्ष लायनेस अनीता कपूर ने जानकारी दी की परिस्थितियों बहुत ही विषम है उसमे सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत मेलविन जोन्स के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके सभी अतिथियों का स्वागत टीका एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। कार्यक्रम की सिरमौर लॉ आशा बेरीवाल जी का स्वागत् साफा, टीका पुष्पमाला पहना कर की गयी एरिया सचिव लायनेस मुस्कान सलूजा व मिङटाऊन अध्यक्ष पायल अग्रवाल जी का भी स्वागत किया गया तत्पश्चात् गेम्स व गीतो की सुरलहरी स्वागत भाषण के पश्चात अंताक्षरी एवं गेमस का आनंद लिया गया गीतो की सुरलहरी मे लायन अनीता कपूर द्वारा शुरू कर लायन शबाना नाज, सुषमा प्रकाश नायक जी तथा अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा तथा लायन सचिव किरण उराव के द्वारा इस कार्यक्रम का संपादन बेहतर तरिके से करवाया गया। सचिव लायनेस आरती तिवारी , लायनेस मीरा पासवान, लायनेस सुमिता पांडे,लायनेस प्रो .मंजरी गुरु जी का विशेष सहयोग रहा।
एरिया आफिसर लॉ आशा बेरीवाल जी ने अपने उदबोधन मे लायनेस क्लब दिव्य ऊर्जा के सभी सदस्यों को उर्जावान बताया तथा सर्टिफिकेट व उपहार देकर गरबा मे भाग लेने वाले सदस्यों का सम्मान किया कार्यकम मे उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों को दीपावली मिलन के अवसर पर स्मृति चिन्ह व उपहार भेट किये गये ।कार्यक्रम मे सभी लायनेस सदस्यों की सराहनिय उपस्थिति रही।

