लैलूंगा. नगर पंचायत लैलूंगा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी श्रीवास्तव ने नगर के मुख्य मार्ग अटल चौक से मंडी तक और सेठ बंशीधर मार्ग को कंटेंनमेंट जोन बनाया है। जिसमे सभी तरह की गतिविधि आगामी आदेश तक बंद रहेगी। क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए लैलूंगा व्यापारी वर्ग ने स्वेच्छा से सभी व्यापारियों को रविवार को दुकान बंद करने का आह्वान किया। बचाव के लिए व्यवसायियों ने शनिवार को नगर में घूम घूम कर रविवार बंद करने की अपील की थी। इस अपील को सभी व्यापारी वर्ग ने स्वीकार किया और अपनी दुकानें बंद रखी। आगे भी प्रत्येक रविवार को अपनी प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया। जिसमें ठेले, गुमटियां, सैलून, मेडिकल स्टोर आदि दुकानों को छूट दी गई है। लैलूंगा विकासखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

