रायगढ़. किसान कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है, सोमवार की शाम को चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दे दिया। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक दिनभर कांग्रेस कार्यालय में चलती रही। इसमें पार्षदों और कांग्रेस पदाधिकारियों को अपने अपने इलाकों में बंद के लिए कहा गया है। सोमवार की शाम को कांग्रेस कार्यालय से एक रैली निकाली गई। शहर के चौक चौराहों में घूम नेताओं ने व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस भवन में भी एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस सहित विभिन्न विंग के नेताओं को इसमें अधिक से अधिक लोगों सर्मथन के साथ बंद कराने के लिए कहा गया है। देर शाम रैली में मेयर जानकी काटजू, कांग्रेस नेता शाखा यादव, अशरफ खान सहित अन्य सदस्यों व्यापारियों समर्थन मांगा। ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार ने ब्लॉक मुख्यालयों में भी भारत बंद को लेकर स्थानीय स्तर पर बंद कराने के आह्वान करने के लिए कहा गया है।
किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी बसपा
सारंगढ़ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश के विरुद्ध देश के किसानों द्वारा अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को भारत बंद आंदोलन करने का ऐलान किया है। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष कन्हैयालाल जांगड़े ने बताया किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद आंदोलन को बसपा ने समर्थन देगी।
साभार: दैनिक भास्कर

