अकलतरा. ग्राम पंचायत अमोरा के गाैठान में पैरादान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह द्वारा गोठान में स्थित गायों की पूजा-अर्चना की गई। मंजू सिंह द्वारा गोठान में पैरादान करने वाले सुधा सिंह, जीवन लाल भानु, लखन दुबे, विनोद साहू, सुरेन्द्र लहरे एवं प्रभात फेरी समिति का सम्मान किया गया। पैरादान दिवस के अवसर पर गांव के 7 किसानों द्वारा 23 ट्रेक्टर पैरा का दान किया गया। मंजू सिंह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा, गरुवा, घुरुवा एवं बाड़ी को संरक्षित करने का प्रयास करते हुए गौठान का निर्माण कराया गया है। गोधन न्याय योजनांतर्गत पशु पालकों से 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने के साथ-साथ स्वसहायता समूह द्वारा सब्जी का उत्पादन कर आय प्राप्त की जा रही है। कार्यक्रम को ग्राम की सरपंच अंजनी भानु, उपसरपंच सुधा सिंह एवं पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अमित केडिया, राज सिंह, जनपद सदस्य श्यामलाल बर्मन, उद्यान विस्तार अधिकारी प्रियंका सिंह, दुर्गेश यादव, रोजगार सहायक विनोद साहू, महेन्द्र दुबे, पूर्व सरपंच राघवेन्द्र सिंह, महेन्द्र दुबे, नेहा दास महंत, अंजू गौतम, अर्चना गोस्वामी, रूपेश निर्मलकर, अंजू जगत, खेमलता साहू, रामलाल साहू, लखनलाल साहू, सुरेन्द्र लहरे, अनिमेश दुबे, नवल सिंह एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ग्राम अमरताल के गौठान में सरपंच मिथलेश बघेल, गोठान समिति के अध्यक्ष सेवक सिंह डहरिया, किसान ललित बघेल, दीपक डहरिया एवं महेन्द्र सिंह द्वारा 1-1 ट्रेक्टर पैरा का दान किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

