शहर के प्रमुख इलाकों में गंदगी, कहीं निगम कर्मियों की ढिलाई तो कहीं मान नहीं रहे हैं लोग
रायगढ़. शहर में इन दिनों निगम द्वारा महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अफसर हर वार्ड में दो दिनों तक लोगों को कचरा नहीं फेंकने की समझाइश दे रहे हैं, वहां सौंदर्यीकरण के लिए कचरा उठाया गया लेकिन दो-तीन दिन बाद ही लोग फिर इन जगहों पर कचरा फेंकने लगे। निगम ने अब तक कचरा फेंकने वालों पर सख्ती नहीं दिखाई है इससे कुछ मोहल्लों में लोग कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है। तभी हमारा शहर को नंबर वन की रैकिंग पर लाया जा सकता है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास
मंदिर के सामने दो दिन पहले दो अज्ञात स्कूटी सवार युवतियों ने यहां कचरा डाला था। जिसे अभी तक निगम नहीं उठा पाई है। यहां कचरा दिखने पर अन्य लोग भी कचरा डालने लगते हैं।
मालधक्का रोड के आगे
मालधक्का रोड के पास कई दिनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। लोगों के अनुसार निगम यहां से कचरा उठाकर रोज ले जाती है। लेकिन आसपास के व्यापारी दूसरे दिन फिर से कचरा डाल देते हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

