महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया
रायगढ़. महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और बिना तलाक के दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी रिपोर्ट धरमजयगढ़ थाने में दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के अनुसार वह शासकीय कर्मी है। 24 अप्रैल 2018 को उसकी शादी धरमजयगढ़ क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद उसके ससुराल पक्ष द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। ये लोग लगातार दहेज लाने का दबाव डालते रहे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए। नौकरी छोड़ने के लिए भी दबाव बनाया। आरोपी पति ने महिला को नीचा दिखाने के लिए उसके ऑफिस में आरटीआई लगाकर उसे परेशान किया। ऑफिस के साथ ही समाज में भी बदनाम करते रहे। कोरोना महामारी के बीच जब महिला अपने घर नहीं आ पा रही थी। इसी बीच उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली। महिला के अनुसार पति और उसके बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
साभार: दैनिक भास्कर

