रायगढ़. हटरी चौक से सुभाष चौक तक जाम का यह नजारा रविवार शाम 7.20 बजे का है। अमृत मिशन के लिए किए गए गड्ढे में एक कार फंसने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग 10 मिनट तक यहां फंसे रहे। शहर की संकरी लेकिन प्रमुख सड़क पर कोरोना लॉकडाउन के दौरान अमृत मिशन पाइपलाइन डाली गई थी। इसके लिए किए गए गड्ढे अब तक नहीं भरे गए हैं। गद्दी चौक के ट्रांसफार्मर के ठीक सामने अमृत मिशन के खोदे गड्ढे में वाहन फंस रहे हैं, पैलेस रोड से आने वाली गाड़ियों के ड्राइवर को दूर से यह गड्ढा दिखता नहीं जिससे गाड़ियां फंसती हैं। शाम को अक्सर ऐसा जाम लगता है।
साभार: दैनिक भास्कर

