जशपुर. नेहरू युवा केन्द्र और यूनिसेफ के सहयोग से तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गुजरात से पहुंचे प्रशिक्षण गौरव ठक्कर एवं सेजल जोशी ने युवाओं को प्रशिक्षण दिया। नेहरू युवा केन्द्र के सुमेधा पवार ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन जीवन कौशल, राष्ट्रहित में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई व महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन में युवाओं को लैंगिग समानता, घरेलू हिंसा, समान अधिकारों के विषय में जागरूक किया। समारोह के समापन के मुख्य अतिथि एनईएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विजय रक्षित, विशिष्ट अतिथि प्राे. प्रवीण सतपती, रत्ना गुरु सहित अन्य की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

