रायगढ़. मिड़मिड़ा में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक अपनी टायर दुकान के भीतर बैठकर पबजी खेलने में लगा हुआ था। पीछे से आग की लपटें आई और सिलेंडर तक पहुंची। युवक को पता नहीं चला। जब सिलेंडर फटा तो घायल अवस्था में भागकर उसने जान बचाई। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिड़मिड़ा में पंक्चर बनाने वाला मौसीद खान (22) पबजी खेलने में व्यस्त था। पड़ोस के होटल में आग लगी। आग फैलते हुए युवक की दुकान तक पहुंची, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। वह गेम खेलने में व्यस्त था। दुकान के अंदर सिलेंडर में खाना पक रहा था। आग की लपटों से सिलेंडर अचानक फट गया। इसमें युवक घायल हो गया। आग की लपटें बढ़ते गईं। किसी तरह युवक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन वह झुलस चुका था। बाहर में रखी एक स्कूटी और बाइक भी जल कर खाक हो गई। सूचना पर डायल112 की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया।
साभार: दैनिक भास्कर


