रायगढ़ । जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्बलपुरी में 6.50 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। ग्राम पंचायत सम्बलपुरी में सामुदायिक भवन बनाने को लेकर लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए तथा सभी वर्ग के सामाजिक व मां
जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्बलपुरी में 6.50 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक चक्रधर सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। ग्राम पंचायत सम्बलपुरी में सामुदायिक भवन बनाने को लेकर लम्बे समय से मांग चली आ रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए तथा सभी वर्ग के सामाजिक व मांगलिक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करवाया गया ताकि ग्रामीण जन इसका किसी भी आयोजन में सदुपयोग कर सकेंगे लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने अपना वक्तव्य रखते हूए प्रदेश सरकार की योजनाओं द्वारा किए जा रहे जन हितैषी कार्यो का उल्लेख किया साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों की बातो व मांगों को गम्भीरता से लिया है वही लोकार्पण के इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत निराकार पटेल ने अपनी बात रखते हुए कांग्रेस सरकार को जनता की सरकार बताया है उन्होने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए ग्रामीणो को प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी है जनपद पंचायत रायगढ़ के अनर्गत ग्राम पंचायत सम्बलपुरी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष भूमिसूता चौहान, जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भगत, जनपद पंचायत सदस्य मनीषा खलखो, कार्यक्रम के मुख्य संचालक ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामलाल पटेल, ग्राम पंचायत सम्बलपुरी सरपंच सहोद्रा राठिया, सरपंच प्रतिनिधी निराकार राठिया , कांग्रेस नेता शेख मोहम्द , कुबेर डवसेना , युवा नेता रवि यादव, सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे है.

