संयुक्त किसान मोचां दिल्ली के आव्हान पर —
6 फरवरी को सरायपाली -रायगढ़ राष्ट्रीय राजमाग॔ पर चक्का जाम होगा ——-
संयुक्त किसान मोचां दिल्ली के आव्हान पर —
6 फरवरी को सरायपाली -रायगढ़ राष्ट्रीय राजमाग॔ पर चक्का जाम होगा ——-
ग्राम पटेलपाली के सामने चक्काजाम आंदोलन में शामिल होने जिले भर के किसानों से आव्हान —
रायगढ़ । दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समथ॔न में और केन्द्रकी मोदी सरकार द्वारा थोपे गये किसान विरोधी काले कानून को वापिस लेने की मांग को लेकर चल रहे देश भर में जारी किसान आंदोलन के बीच 2 फरवरी को रायगढ़ के स्थानीय पंचायती धम॔शाला में रायपुर से पधारे छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल के सदस्य द्वय पारसनाथ साहु और गजेन्द्र सिंह कोसले जी की उपस्थिति में जिले भर से शामिल किसान प्रतिनिधियों ने एक स्वर से , आगामी 6 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालय रायगढ़ से 7 कि. मी. दूर सरायपाली – रायगढ़ राष्ट्रीय राजमाग॔ पर ग्राम पटेलपाली में चक्का जाम करने की घोषणा कर दी । किसान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के किसान नेता पारसनाथ साहु जी ने कहा कि केन्द्र सरकार से तीनों किसान विरोधी कानून वापिस लेने और फसलों के लिए ” न्यूनतम समथ॔न मूल्य ” ( MSP ) गारंटी कानून ” लाने की मांग को लेकर पिछले 6 माह से देशभर में आंदोलन चल रहा है और विगत दो माह से अधिक समय से दिल्ली में पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश , राजस्थान , दिल्ली प्रदेश सहित देश के लाखों किसान आंदोलन कर रहे हैं जो गाजीपुर बाड॔र , सिंघु बाड॔र , टिकरी बाड॔र और पलवल बाड॔र पर बैठे हैं उनके समथ॔न में अब देशभर में आंदोलन को तेज करना है । उसी कड़ी में आगामी 6 फरवरी को देश के हर जिले में चक्काजाम किया जाएगा । किसान नेता गजेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर जिले में 10 फरवरी तक गांवों में जाकर किसान जन जागरण अभियान चलाना है , आगामी दिनों में रायपुर में ” किसान महापंचायत ” होगा जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान शामिल होंगे और किसान महापंचायत के पश्चात छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों का “” दिल्ली माच॔ “” करने का भी काय॔क्रम है उसके लिए दिल्ली में आंदोलन स्थल पर पंडाल टेंट की व्यवस्था की जायेगी , उन्होंने कहा सभी काय॔क्रमों में शामिल होना हमारा किसानी धम॔ है । विदित हो इसी आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में 30 से अधिक संगठनों द्वारा संचालित ‘ छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ‘ के नेता प्रदेश भर में दौरा कर रहे हैं ताकि गांव और जिलों में जारी किसान आंदोलन को गति मिल सके , यह भी ज्ञात हो कि रायगढ़ में 5 जनवरी से लगातार सभा , धरना प्रद॔शन जुलूस इत्यादि हो रहे हैं किसानों में केन्द्र सरकार के विरूद्ध भारी आक्रोश है । बैठक में अखिल भारतीय किसान संघष॔ समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोचां जिला ईकाई रायगढ़ के संयोजक मदन पटेल , उप संयोजक धाकड़ किसान नेता राजेश नायक , आंदोलन संचालक और आप पाटीं के जिला अध्यक्ष भरत दुबे , बहुजन समाज पाटीं के जिला अध्यक्ष इनोसेंट कुजूर , वरिष्ठ किसान नेता बालक राम पटेल , भारतीय किसान यूनियन के फणीन्द्र प्रधान , काँग्रेस नेता सुरेन्द्र पण्डा , हरि टण्डन , डाॅ. रूपलाल चौहान , विष्णु सेवक गुप्ता , आंचलिक किसान संघ सरिया के मोहन पटेल , नंदकिशोर विश्वाल , केशव पातर , किसान नेता नवीन पटेल , राधेश्याम शर्मा , नंदेली से पधारे सुनील पटेल , लल्लू सिंह , दलबीर सिंह , अंचल के कर्मठ और जुझारू किसान नेता देवनारायण पटेल और हरेन्द्र पटेल , प्रमोद चौधरी , राजेश त्रिपाठी , लम्बोदर साव , ब्रह्मचारी बेहरा ( उड़िसा ) , सुनील कुजूर , सुनील पटेल ( झलमला ) , सुभाष चंद्र पटेल , जयंत बहिदार , राधेश्याम नायक , नेत्रानंद पटेल , जयनाथ पटेल , चिंतामणी पटेल , दाताराम पटेल , संजू सिदार , प्रमोद यादव , डमरूधर पटेल , गौतम भोय , मोतीलाल चौधरी , दीपक सोनी , धमेंन्द्र पटेल , रविशंकर पटेल , उमाशंकर पटेल , नकुल पटेल इत्यादि किसान साथी शामिल हुए ।
☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️

