रायगढ़. शहर के सुनसान इलाकों व आउटर में सड़क किनारे बैठ कर शराब पीने और उत्पात मचाने वाले 9 लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर थाने लाया। थाना प्रभारी सभी व्यक्तियों को थाना परिसर में खड़े कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर समझाइश दी और अगली बार पकड़े गये तो आबकारी एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी के साथ छोड़ा। आरोपियों को बड़े रामपुर क्षेत्र सर्किट हाउस रोड पर पकड़ा गया था । उल्लेखनीय है कि शहर के बाहरी सुनसान इलाकों में कुछ लोग खुले आम शराब पीते हैं, प्रेमी जोड़ों के ऐसे इलाकों में घुमने से हाल में कुछ वारदात हुई हैं। एसपी संतोष सिंह ने जिले के थानेदारों को ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
साभार: दैनिक भास्कर

