ससुरालियों ने मायके वालों से लिया था कर्ज, बहू कहती थी जल्दी लौटाइए
रायगढ़. घरघोड़ा पुलिस ने जनवरी में खुद को आग लगाने वाली विवाहित के ससुर पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है। दरअसल महिला के ससुरालियों ने उसके मायके वालों से उधार में रकम ली थी। समय पर नहीं लौटाने पर वह अपनी ससुराल वालों से रुपए देने की बात कहती थी। जिसे बात को लेकर ससुर विवाद करता था और लगातार प्रताड़ना के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली थी। घरघोड़ा पुलिस ने पियारो बाई (22) पति अमीर सिंह निवासी सिंगमौजा कुडुमकेला की मौत 13 जनवरी को इलाज के दौरान हो गई थी। महिला के परिवार वालों से पूछताछ की गई। पुलिस को पता चला कि पियारो के ससुराल वालों ने उसके मायके से किसी काम के लिए पैसे उधार में लिए थे। जब पियारो अपने ससुर रामजी मांझी को रुपए लौटाने को बोलती थी। रामजी मांझी नाराज होकर पियारो बाई को गाली-गलौज करता था। बहू को ससुर के साथ परिवार के लोग भी ताना देते थे। परेशान होकर महिला ने शरीर पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पीड़िता ने अपने मरणासन्न बयान में भी ससुर का नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी से ऐसे में पुलिस ने जांच के बाद मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।
साभार: दैनिक भास्कर


