नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले: उधार के रुपयों से चल रही है सरकार
रायगढ़. छत्तीसगढ़ में को-वैक्सीन नहीं लगवाने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र िलखा है। जब देश में इस वैक्सीन को सुरक्षित बताया गया है, कोई साइड इफेक्ट नहीं है तो सरकार द्वारा सिर्फ एक ही वैक्सीन का इस्तेमाल करना संदेह पैदा करता है। किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किए जाने का शक है। नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने यह बातें रायगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। धरमलाल ने कहा, बीजेपी के समय में जो सड़कें बनाई गई थीं, उसे मरम्मत कराने और उसके पेच वर्क कराने के लिए भी बजट नहीं है कांग्रेस सरकार के पास। बस्तर में बोधघाट परियोजना खरीदने की बात कही जाती है लेकिन जितने में उसे खरीदा जाएगा, उतना तो प्रदेश का बजट है। 30 साल पहले ताप विद्युत परियोजना के रूप में उसे स्वीकृति दी गई है, उसका परीक्षण कराया और उनके कार्यकाल में बंद कर दिया गया। कौशिक ने कहा, पिछले साल 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का धान सड़ चुका हैै। प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं है, 30 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज ले चुकी है।
साभार: दैनिक भास्कर

