रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज का कल हुए चुनाव में व्यापारी बंधुओं के मतदान को सुनील रामदास ने मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य बताते हुए कहा कि मतदान के प्रति सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, खरसिया सहित जिले के व्यापारी बंधुओं ने जो जागरूकता दिखाई है। उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा होनी चाहिए। मैं व्यापारी एकता पैनल को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले नगर के गणमान्य व्यापारी बंधुओं का हृदय के अंतर तल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने, व्यापारी एकता पैनल के लिए दिन – रात एक कर देने वाले बंटी सिंघानिया, बजरंग बी के, राकेश ए आर इस्पात, ओमी पी सी ओ, ऋषि वर्मा, हेमन्त मोदी, रवि इलेक्ट्रिक, विनोद नेहा, आनंद बंसल , राजेश गट्टू, बिक्की माधोराम, अनुप बंसल, संजय एन आर इस्पात, दीपक डोरा, अनिल लालटंकी, कमल सरिया, मुकेश भगवती, अनुप रतेरिया, नंदकिशोर अग्रवाल सारंगढ़, संतोष शर्मा, बजरंग महामिया, प्रतीक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बरतुंगा, मुकेश छपरिया, सुनील सुलतानिया, मोंटी अग्रवाल, डिंपल एस एम, राकेश गर्ग, अमित राज इंटरप्राइजेज, सीताराम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल नूतन, राजेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल डीपीएस, आनंद अग्रवाल एचएस, मनोज अग्रवाल एचएस, नवीन अग्रवाल एचएस, संजय अग्रवाल एचएस, सतीश पहनावा, राजेश बब्बल, मनोज कम्यूनिकेशन, पवन शर्मा, राजकुमार गोड़म, राजेश पतंजलि, उत्तम जेव्लर्स, प्रदीप श्रृंगी, कमलेश रतेरिया, पुरूषोत्म साबुन, सतनाम बाधवा, अनिल गर्ग, कैलाश तुलसी, मनोज होन्डा, राजेश लक्ष्मी, शिव तायल, विक्की पुष्पक, पंकज गोयल, हितेश सोनालिया, विनोद बट्टीमार, पवन सोना चांदी, नरेन्द्र रतेरिया, सौरभ बट्टीमार, प्रतीक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, हर्षित मेहता, अर्चित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश गोयल, सहज अग्रवाल, साहिल बंसल, आशीष अग्रवाल व आशीष मित्तल सहित नगर के उन गणमान्य लोगों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जो लोग व्यापारी तो हैं, मगर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने उनके लिए कहा कि वे व्यापारी बंधु भी कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष इस चुनाव में व्यापारी एकता पैनल को सहयोग दिया है। उनके लिए भी मैं अंतर मन से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने चुनाव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह चुनाव व्यापारिक हित को केन्द्र में रखकर कार्य करने वाली एक संगठन का चुनाव था। इसपर मेरा मानना है कि सभी व्यापारी बंधु गण बुद्धिजीवी वर्ग के हैं और उनका चुनाव पूर्णतः सही होगा। अब चुनाव परिणाम की प्रतिक्षा है। मैं जिले के सभी व्यापारी बंधुओं को विश्वास दिलाता हूं। परिणाम आने के बाद सुशील और व्यापारी एकता पैनल ने अपने संकल्प पत्र में जो भी कहा है, वह व्यापारी एकता पैनल पूरे शिद्दत से पूरा करेगी।

