● ग्राम कोसमपाली में 09 लीटर महुआ शराब जप्त, #तमनार पुलिस की कार्यवाही…. दिनांक 17.03.2021 को तमनार टी.आई. किरण गुप्ता के निर्देशन पर थाने के सहायक उप निरीक्षक भेवन दास चेलस, आरक्षक हरीश पटेल द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कोसमपाली के लालकुमार पिता मधुराम भगत उम्र 33 वर्ष के घर पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी के घर आंगन में 10 लीटर जरकीन में करीब *09 लीटर महुआ शराब* रखा हुआ मिला, जिसकी जप्ती की गई है । आरोपी के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

