● दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया रिमांड पर, #छाल थाना का मामला…. दिनांक 17.03.2021 को थाना छाल में युवती द्वारा धरमजयगढ़ के अकबर राठिया (उम्र 34 साल) द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा अब दूसरी लड़की के साथ शादी करने पर अकबर राठिया पर कार्यवाही के लिये आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, युवती के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 48/2021 धारा 376,417,493 भादवि दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़िता बताई कि अकबर राठिया के साथ फरवरी 2020 में रिश्ता तय हुआ था । अप्रैल 2020 से अकबर का घर आना जाना था । अकबर हम दोनों का शादी होना तय है, कहकर घर में ही शारीरिक संबंध बनाता था । अक्टूबर 2020 तक अकबर शारीरिक संबंध बनाया, शादी के लिये कहने पर कोरोना के कारण अभी शादी नहीं हो पाएगा बोला । इस बीच पिताजी अकबर राठिया के घर शादी का तारीख तय करने गये तो अकबर बोला मैं शादी नहीं करूंगा क्योंकि मैं दूसरे लड़की को पसंद किया हूं और उसी शादी करूंगा, तब पिताजी वापस घर आ गये । लोक लाज के भय के कारण दोबरा अकबर के घर शादी के लिए बोलने व रिश्ता न तोड़ने की बात को लेकर गये तो भी अकबर शादी करने से एक स्वर में ही मना कर दिया और बोला मैं जिसे पसंद करता हूं उसी से शादी करूंगा । पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

