सफलता की कहानीलोगों में टिकाकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है केन्द्र में जाकर वरिष्ठ नागरिक टिका लगवा रहे हैं।श्री घीसालाल जैन और जगदीश प्रसाद ने कहा टीकाकरण ही कोरोना से बचाव है-आम नागरिक टीका जरूर लगवाएं
जशपुरनगर 22 अप्रैल 2022/जिले में कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। नगरीय निकाय के साथ ही दूरस्थ अंचल के लोग भी अपना टीकाकरण करवाने के लिए केन्द्र तक पहुंच रहे। लोगों में टीकाकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग इस बात को भली-भांति समझने लगे हैं कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव है और सुरक्षित बचा जा सकता है। साथ ही 45 वर्ष आयु के लोग भी अपना टिकाकरण करवा रहे हैं। केंद्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी उत्साह के साथ टिका लगवाने आज टिका केन्द्र पहुंचे। इनमें जशपुर विकास खंड के 87 वर्ष आयु वर्ग के श्री घीसालाल जैन और 90 वर्ष आयु के वरिष्ठ नागरिक श्री जगदीश प्रसाद सिन्हा ने कोरोना से बचने के लिए टिका लगवाया और उन्होंने ने लोगों से अपील की कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टिका जरूर लगवाएं। जशपुर के जिला अस्पताल के पास बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आर एच वो मीना झा द्वारा टिका वरिष्ठ नागरिक का उत्साह के साथ लगा रही है।

