समाचारधान उठाव में जिला का प्रदेश में दूसरा स्थानजिले में लगभग 99.80 प्रतिशत धान का उठाव कार्य हो गया है पूर्णजिले के 30 उपार्जन केंद्रों में कुल 1169188.80 क्विटल धान उपार्जन के एवज में कुल 1166896.20 क्विन्टल धान का मिलर्स द्वारा कर किया गया है उठावकेवल 2292.20 क्विंटल धान केंद्रों में उठाव के लिए शेष
जशपुरनगर 22 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि धान उठाव कार्य मे जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में कुल धान उपार्जन का 99.80 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।
विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के 30 उपार्जन केंद्रों में कुल 1169188.80 क्विटल धान उपार्जित की गई है। जिसमें से 1166896.20 क्विन्टल धान का उठाव मिलर्स द्वारा कर लिया गया है। एवं शेष 2292.20 क्विंटल धान केंद्रों में उठाव के लिए शेष है जिसका भी मिलर्स द्वारा यथाशीघ्र उठाव कर लिया जाएगा। इस हेतु सहकारी समिति प्रबंधको द्वारा उपार्जन केंद्रों से धान उठाव के लिए सतत मिलर्स से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विपणन वर्ष में उपार्जन केंद्र आरा में 6452.80 क्विन्टल धान उपार्जित की गई है। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र आस्ता में 13605.20, कुनकुरी में 58762, गोरिया में 16989.20, कुर्रोग में 48403.60, शाहीडांड में 30640.80, केराकछार में 30850, कांसाबेल में 61460.40, शब्दमुंडा में 22580.40, किलकिला में 70537.60, कोतबा में 81156.40, जामझोर में 27899.20, कोनपारा में 414.40, गंजियाडीह में 97686, गम्हरिया में 30259.60, घरजियाबथान में 57626.40, चोंगरीबहार में 32619.20, तपकरा में 26693.20, भगोरा में 28312.40, तमता में 48819.20, दुलदुला में 31627.60, नारायणपुर में 23375.60, पण्डरभाठा में 21544.40, पत्थलगांव में 85746, बगीचा में 63571.60, बागबहार में 34976.40, मनोरा में 23974.80, सोनक्यारी में 10572.40 लुड़ेग में 51653.20, एवं उपार्जन केंद्र सन्ना में 30378.80 क्विन्टल धान उपार्जित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपार्जन केंद्र कुनकुरी में 52, शाहीडांड में 240, केराकछार में 110, शब्दमुंडा में 240, गंजियाडीह में 60, तपकरा में 510, भगोरा में 290, तमता में 250, बागबहार में 180, एवं सन्ना उपार्जन केंद्र में 360 क्विन्टल धान उठाव के लिए शेष है।

